लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। सभी थानों में महिला डेस्क की शुरुआत का मकसद महिलाओं की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान देना है।
इन डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें। अब तक देखा जाता था कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी। जिसके चलते सही कार्रवाई भी नहीं हो पाती थी।
इसके साथ ही सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद भी संवाद किया। सीएम ने कहा कि 1535 थानों में महिला हेल्ल डेस्क की स्थापना से मिशन शक्ति अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के शुरू हुए एक सप्ताह हो गए हैं।