लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राजधानी पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वह किसान बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक भी हुई। वहीं, गिरफ्तार कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ईको गार्डन लेकर गई।
कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। बता दें कि, सोमवार दोपहर अजय कुमार लल्लू बाइक से कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पहुंचे थे। प्रदीप कन्नौजिया, एनएसयूआई के राहुल मिश्र समेत कई अन्य नेता भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।
प्रदर्शन की जानकारी पुलिस को पहले से हो गयी थी। सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कांग्रेसी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए नारेबाजी करते रहे।