UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी लगी है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे अंदर 11,089 केस आए हैं।

वहीं, अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 44 हजार 466 हो गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के दौरान दो लाख पांच हजार 309 सैम्पल की जांच की गई। इस दौरान 11,089 नए संक्रमित मिले हैं।
कल विभिन्न जिलों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,35,139 सैम्पल भेजे गए हैं। पिछले 24 घण्टों में 543 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 44,466 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 43,050 लोग होम आइसोलेशन में है।