1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Corona Updates: यूपी में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, लखनऊ में मिले 408 केस, जानिए प्रदेश का हाल

UP Corona Updates: यूपी में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, लखनऊ में मिले 408 केस, जानिए प्रदेश का हाल

UP Corona Updates: कोरोना संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता शुरू हो गयी है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 3121 मामले आए हैं। इसको देखते हुए यूपी में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि, इसके बाद भी कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला गौतमबुद्ध नगर है। दूसरे नंबर पर यूपी की राजधानी लखनऊ है। बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के 600 मामले सामने आए हैं, जबकि राजधानी लखनऊ में 408 केस आए हैं। वहीं, इस दौरान राजधानी लखनऊ में 11 मरीज ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। बता दें कि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में सख्ती शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसको लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जानिए कहां पर हैं कितने केस
गौतमबुद्धनगर     —    600
गाजियाबाद         —    382
लखनऊ              —    408
मेरठ                   —     401
वाराणसी             —      126
मुरादाबाद           —      111
आगरा                 —      131

पढ़ें :- RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...