1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma Jeevan Parichay : शिक्षा से लेकर राजनीति के फलक पर जानें कैसे चमके यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

UP Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma Jeevan Parichay : शिक्षा से लेकर राजनीति के फलक पर जानें कैसे चमके यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

UP Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma Jeevan Parichay : राजधानी लखनऊ के आरएसएस (RSS) व जनसंघ के कार्यकर्ता केदार नाथ शर्मा (पाधाजी) 12 जनवरी, 1964 को पैदा एक बच्चा एक दिन यूपी का उपमुख्यमंत्री बनेगा। यह उस समय किसी ने सोंचा भी नहीं होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं लखनऊ के एक कर्मकांडी ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma) की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma Jeevan Parichay : राजधानी लखनऊ के आरएसएस (RSS) व जनसंघ के कार्यकर्ता केदार नाथ शर्मा (पाधाजी) 12 जनवरी, 1964 को पैदा एक बच्चा एक दिन यूपी का उपमुख्यमंत्री बनेगा। यह उस समय किसी ने सोंचा भी नहीं होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं लखनऊ के एक कर्मकांडी ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma) की। डॉ. दिनेश शर्मा यूपी के उपमुख्यमंत्री के बनने से पहले शिक्षा व राजनीति के क्षेत्र में अपना एक बड़ा मुकाम बनाया था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Pandit Atal Bihari Vajpayee) जब लखनऊ के सांसद थे। तभी से दिनेश शर्मा को उनका काफी करीब माना जाता था।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

जीवन परिचय

नाम- डॉ. दिनेश शर्मा
पिता का नाम-केदार नाथ शर्मा
जन्म-12 जनवरी 1964 (आयु 57)
पत्नी का नाम- डॉ. जयालक्ष्मी शर्मा
जाति- ब्राह्मण
शिक्षा- परास्नातक, पीएचडी
नागरिकता -भारतीय
राजनीतिक दल-भारतीय जनता पार्टी
व्यवसाय- शिक्षक

डॉ.शर्मा ने पहले उच्चशिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University of Higher Education)  से प्राप्त की । इसके बाद उन्होंने बीकॉम हावर्ड यूनिवर्सिटी से एमकॉम और मनोविज्ञान और मानव विकास में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में बतौर अस्थायी प्रोफ़ेसर पढाना शुरू किया था। डॉ. शर्मा शिक्षण कार्यकाल के के दौरान उन्होंने करीब 20 से अधिक छात्रों को पीएचडी कराई और 6 पुस्तकों व लगभग 40 शोध पत्रों को लिखने का कार्य किया है, जो आपके शैक्षणिक करियर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वर्ष 1992 में उन्होंने ने लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University)   में ही अध्यापन कराने का कार्य प्रारम्भ किया। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University)  में वे वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर हैं।

दिनेश शर्मा का व्यक्तिगत जीवन (Dinesh Sharma personal life)

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

दिनेश शर्मा की शादी जयालक्ष्मी शर्मा से हुई है, जो इन्डियन इंस्टिट्यूट में संकाय विभाग में कार्यरत थीं। परिवार में उनकी छोटी बहन वंदना शर्मा भी हैं।

डॉ. दिनेश शर्मा ने ऐसा चढ़ा राजनीति करियर का ग्राफ (Dinesh sharma politician)

वर्ष 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ शाखा के अध्यक्ष बनाए गए।
वर्ष 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
वर्ष 1993 से 1998 तक भारतीय युवा जनता मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहे।

बीजेपी सरकार (BJP government) बनने पर इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान कर उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया।
बाद में भारत सरकार में राष्ट्रीय युवा मोर्चा आयोग के सदस्य बनें।

पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष रहते हुए भाजपा संगठन (BJP organization) में यूपी भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी (State in-charge of UP Bharatiya Janata Yuva Morcha) भी बनाया गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से दावेदारी पर बृजभूषण शरण सिंह, बोले - ' होइहि सोइ जो राम रचि राखा...'

वर्ष 2006 में प्रथम बार लखनऊ के मेयर (Mayor of Lucknow) चुने गए।

बीजेपी में उनका राजनीतिक समय सिर्फ 4 साल का ही है, लेकिन बजरंग दल (Bajrang Dal) और बीएचपी Vhp से वो बहुत पहले से जुडे रहे।

वर्ष 2012 में दूसरी बार भारी मतों से लखनऊ के मेयर चुने जानें पर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स (Limca Book of Records) में नाम दर्ज हुआ।

16 अगस्त, 2014 को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात प्रदेश का प्रभारी रहे।

देश के सबसे बड़े राजनीतिक सदस्यता अभियान का डॉ. दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया, जिसमें राष्ट्रीय नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा दुनिया की सबसी बड़ी पार्टी (BJP world’s largest party) बनी।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनी तब प्रदेश का उपमुख्यमंत्री चुना गया।

पढ़ें :- धनबल, मन्दिर-मस्जिद के नाम पर आपके वोट का गलत इस्तेमाल न हो... पहले चरण की वोटिंग से पहले बोलीं मायावती

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के पास सेकेंडरी और उच्च शिक्षामंत्री, साइंस और टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय का भी प्रभार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...