1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 53 जिलों में हो रही वोटिंग, कई जगह हंगामा

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 53 जिलों में हो रही वोटिंग, कई जगह हंगामा

उत्तर प्रदेश के आज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी है। हालांकि, कई जिलों में वोटिंग पूरी हो गयी है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में नोकझोंक की खबर भी आई। बता दें कि, प्रदेश के 45 जिलों में भाजपा और सपा से सीधा मुकाबला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी है। हालांकि, कई जिलों में वोटिंग पूरी हो गयी है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में नोकझोंक की खबर भी आई। बता दें कि, प्रदेश के 45 जिलों में भाजपा और सपा से सीधा मुकाबला है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हुए हैं। बता दें कि, भाजपा पहले ही 21 जिलों में निर्विरोध जीत चुकी है। बचे हुए 53 जिलों में आज 11 बजे से चुनाव हो रहे हैं, जिसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

वहीं, वोटिंग के दौरान कई जगहों पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी भिड़ंत हो गयी। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का भी आरोप लगाया है।

 

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...