1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2021: देखा जायेगा भाजपा के विधायकों का बही-खाता, कल दो दिवसीय दौरे पर यूपी आ रहे अमित शाह

UP Election 2021: देखा जायेगा भाजपा के विधायकों का बही-खाता, कल दो दिवसीय दौरे पर यूपी आ रहे अमित शाह

दोबारा पूर्ण ब​हुतम की भाजपा की सरकार उत्तरप्रदेश में बनवाने का संकल्प लिए पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यूपी के दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में म​हत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। दोबारा पूर्ण ब​हुतम की भाजपा की सरकार उत्तरप्रदेश(Uttar Pradesh) में बनवाने का संकल्प लिए पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यूपी के दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में म​हत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार कल अमित शाह यूपी का सियसी नब्ज टटोलेंगे। इस दौरान वह भाजपा(BJP) के विधायकों के द्वारा किये गये उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यो का विवरण जानेंगे। उनके इस दौरे से भाजपा के कई विधायक सकते में हैं।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट

भाजपा ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगामी विधानसभा के चुनाव में बहुत सारे वर्तमान विधायकों के टिकट काटे जायेंगे। सबके द्वारा उनके क्षेत्रों में कराये गये विकास कार्य के आधार पर ही पार्टी दोबार उन्हें चुनाव में उतारेगी। इतना ही नहीं वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह(Amit Shah) ने बूथ प्रबंधन पर जोर दिया था और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घर जाकर, भोजन करके एक परिवारिक माहौल बनाने की कोशिश की थी। शाह ने प्रदेश के हर क्षेत्र में बूथ स्तर के सम्‍मेलनों को भी संबोधित किया। उसी क्रम में पार्टी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दीपावली का उपहार भेजा है।

दीपावली पर उपहार देने की परंपरा भारतीय जनता पार्टी की रही है इसलिए पार्टी ने 30 लाख से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को दीपावली का उपहार भेजा है। राज्‍य में एक लाख 63 हजार बूथ हैं और भाजपा ने डेढ़ लाख से अधिक बूथों पर 20-20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। राज्य में भाजपा के 30 लाख से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने बूथ कमेटी के सभी सदस्यों को उपहार भेजा है। उपहार के पैकेट में तोरण द्वार और कमल दीपक(Kamal Deepak) है। कमल दीपक मिट्टी का दीया है जो भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के आकार का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...