HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: 35 प्रतिशत विधायकों पर दर्ज है अपराधिक मुकदमें, भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति MLA

UP Election 2022: 35 प्रतिशत विधायकों पर दर्ज है अपराधिक मुकदमें, भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति MLA

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही सभी पार्टियों ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ADR) की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि मौजूदा विधानसभा  में 35 प्रतिशत विधायकों यानी 140 विधायकों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Meerut News: बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव

इसमें से 27 प्रतिशत विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गए हैं। ADR की रिपोर्ट की माने तो 79 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। बता दें कि, यूपी (UP) की 403 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 396 विधायक हैं। वहीं, सात सीटें अभी खाली हैं। ADR रिपोर्ट की माने तो सबसे ज्यादा मुकदमें मऊ से विधायक और बहुबली मुख्तार अंसारी पर दर्ज हैं।

मुख्तार पर करीब 16 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, पार्टी वार बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 304 विधायकों में 106 के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं, सपा (SP) के 49 में 18, बसपा (BSP) के 18 में दो और कांग्रेस के एक विधायक पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

इसके साथ ही सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक भाजपा (BJP) में हैं। 304 में 235 विधायक करोड़पति हैं। इसके बाद सपा का नंबर आता है, जिनके 49 में 42 (86 प्रतिशत) विधायक करोड़पति हैं। वहीं बसपा (BSP) के 16 में 15 विधायक और कांग्रेस के 7 में पांच विधायक करोड़पति हैं।

पढ़ें :- सावधान हो जाइए लखनऊवासी: बीमारी परोस रहे शहर के ये फेमस रेस्टोरेंट, खाद्य सुरक्षा की जांच में कई रेस्तरां फेल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...