UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 10 फरवरी को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपने ज्यादातर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण के लिए 623 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें से 280 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं। ज्यादातर करोड़पति प्रत्याशी भाजपा के ही हैं।

भाजपा के 57 में से 55 प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी करोड़पति हैं। रालोद के 29 में से 27, सपा के 28 में से 23 और बसपा के 56 में से 50 प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस के 58 में से 32 और आम आदमी पार्टी के 52 में से 22 प्रत्याशी करोड़पति हैं। बता दें कि, पहले चरण में 156 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो अपराधी छवि के हैं।
इसमें से ज्यादातर पर गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा विधायकों पर गंभीर मुकदमें हैं। सपा के 28 में से 21 प्रत्याशी आपराधिक प्रवृत्ति के, रालोद के 29 में से 17 प्रत्याशी और भाजपा के 57 में से 29 प्रत्याशी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बसपा के 56 में से 19 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के 52 में से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।