1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : सपा-आरएलडी गठबंधन को झटका, अवतार सिंह भड़ाना ने अपना नामांकन वापस लिया

UP Election 2022 : सपा-आरएलडी गठबंधन को झटका, अवतार सिंह भड़ाना ने अपना नामांकन वापस लिया

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)और आरएलडी गठबंधन (RLD Alliance) को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। इस गठबंधन के टिकट पर नोएडा की जेवर विधानसभा सीट (Jewar assembly seat) से प्रत्याशी रहे अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि भड़ाना ने तीन दिन पहले ही नामांकन कराया था और दो दिन पहले वह कोरोना संक्रमित हो गए। ये जानकारी भड़ाना के वकील ने दी है। भड़ाना कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आरएलडी (RLD) में गए थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)और आरएलडी गठबंधन (RLD Alliance) को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। इस गठबंधन के टिकट पर नोएडा की जेवर विधानसभा सीट (Jewar assembly seat) से प्रत्याशी रहे अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि भड़ाना ने तीन दिन पहले ही नामांकन कराया था और दो दिन पहले वह कोरोना संक्रमित हो गए। ये जानकारी भड़ाना के वकील ने दी है। भड़ाना कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आरएलडी (RLD) में गए थे। हालांकि पार्टी ने उनकी जगह पर इंद्रवीर सिंह भाटी को प्रत्याशी बना दिया है।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

जेवर विधानसभा से आरएलडी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना मैदान से पीछे हट गए हैं। वह अब जेवर सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अवतार सिंह भड़ाना ने कोविड-19 संक्रमित होने के चलते नाम वापस लेने की बात कही है। हालांकि जिस वक्त अवतार सिंह भड़ाना के पीछे हटने की बात आई, उससे दो घंटे पहले भी वह ट्विटर पर प्रचार कर रहे थे।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...