1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: मकर संक्रांति के बाद भाजपा करेगी बड़ा ऐलान, सहयोगी दलों को देगी इतनी सीटें

UP Election 2022: मकर संक्रांति के बाद भाजपा करेगी बड़ा ऐलान, सहयोगी दलों को देगी इतनी सीटें

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दो मंत्रियों समेत आठ विधायकों ने पार्टी को अलविदा बोल दिया है। इसको लेकर भाजपा अब अलर्ट पर हो गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच टिकट बंटवारे को लेकर बात बन गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दो मंत्रियों समेत आठ विधायकों ने पार्टी को अलविदा बोल दिया है। इसको लेकर भाजपा अब अलर्ट पर हो गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच टिकट बंटवारे को लेकर बात बन गई है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

दरअसल, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) और निषाद पार्टी के संजय निषाद (Sanjay Nishad) को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं। इसको लेकर भाजपा अलर्ट मोड़ पर आ गई है। भाजपा किसी भी हाल में अपने सहयोगी दलों को नाखुश नहीं करना चाहती है।

इसको लेकर बुधवार शाम को होम मिनिस्टर अमित शाह  (Amit Shah) ने खुद संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर टिकटों को लेकर बात की थी। बताया जा रहा है कि आज शाम को दोनों नेताओं से अमित शाह एक बार फिर मुलाकात करेंगे। इस मीटिंग के बाद गठबंधन में दोनों पार्टियों की सीटें तय हो सकती हैं और 14 जनवरी को लखनऊ में इसका ऐलान किया जा सकता है।

निषाद पार्टी को 15 से 18 सीटें देने पर विचार
बता दें कि, निषाद पार्टी को भाजपा 15 से 18 सीटें दे सकती है। अमित शाह से लंबी मीटिंग के बाद निषाद पार्टी को 15 सीटें देने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा अपने कुछ उम्मीदवारों को निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतार सकती है।

अ​नुप्रिया पटेल की पार्टी को मिल सकती है 15 सीटें
बता दें कि, अनुप्रिया पटेल को भी 15 सीटें मिल सकती हैं। सूत्रों की माने तो इस पर सहमति बन गई है। 14 जनवरी के बाद इसका ऐलान किया जाएगा। इससे पहले 2017 में अपना दल को भाजपा के साथ गठबंधन में 11 सीटें मिली थीं और 9 पर जीत हासिल हुई थी।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...