1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: चुनाव के ऐलान के बाद बोले सीएम योगी-जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होंगे

UP Election 2022: चुनाव के ऐलान के बाद बोले सीएम योगी-जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होंगे

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आज से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा। इस चुनाव के दौरान 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक रहेगी। पार्टियां केवल वर्चुअल रैलियां कर पाएंगी। वहीं, 15 जनवरी के बाद ​चुनाव आयोग स्थिति की स​मीक्षा करेगी, जिसके बाद रैलियां पर आगे स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा

चुनाव का आगाज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर कहा है कि, लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत। भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु घोषित तिथियों का स्वागत करता हूं। साथ ही कहा कि इस बार भी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

इसके साथ ही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि, चुनाव के इस शंखनाद के साथ हमें पूर्ण समर्पण भाव से उत्तर प्रदेश में पुनः कमल खिलाने के लिए रात-दिन परिश्रम करना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जैसे कर्मठ और लगनशील कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा पुनः 300+ सीट जीतेगी…भारत माता की जय!

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...