1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अखिलेश बोले-हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा का ख्वाब दिखाकर हवाई अड्डों को ही बेंच दिया

UP Election 2022: अखिलेश बोले-हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा का ख्वाब दिखाकर हवाई अड्डों को ही बेंच दिया

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रैलियां करने में जुट गए हैं। गुरुवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप ​वितरण किये।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रैलियां करने में जुट गए हैं। गुरुवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप ​वितरण किये।

पढ़ें :- फंड की कमी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार,जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ?

इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी की योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  (Purvanchal Expressway) का डिवाइडर 12 मीटर का होता लेकिन इसके बजट को कम करके इसे खराब कर दिया गया। इस सड़क पर चलो तो पेट और कमर में दर्द होने लगता है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सपा (SP) की सरकार बनते ही इसको आगरा एक्ससप्रेस-वे की तर्ज पर बनाया जाएगा और इसका उद्घाटन हवाई जहाज उतार कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कहा था कि, हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा का ख्वाब दिखाया गया लेकिन हवाई अड्डों को ही बेंच दिया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए हमने जो बजट निर्धारित किया था, उसमें कटौती कर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। गरीब जनता 1000 रुपये में सिलिंडर को कैसे भराएं। जिसका परिणाम है कि बहुत से लोगों ने सिलिंडर को रख दिया और पहले की तरह चूल्हे पर खाना बना रहे हैं।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछा-देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...