समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को बंदायू में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के गर्मी निकालने वाले बयान पर भी पलटवार किया।
UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को बंदायू में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के गर्मी निकालने वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे। जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ उनके कार्यकर्ता और नेता ठंडे पड़ गए हैं।
अखिलेश ने कहा कि पहले चरण में ही जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। जनता ने पहले चरण में गठबंधन को चुन लिया है। उन्होंने कहा कि भी बिजली के बिल आने पर करंट लगता था इसलिए हमने तय किया है कि समाजवादी सरकार बनेगी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे।
किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त देंगे। भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि, सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे पाई। खाद नहीं दे पाई। जो सरकार किसानों को खाद और एमएसपी नहीं दे पाई वो किसानों के लिए खुशहाली कैसे लाएगी। उन्होंने कहा कि, कोरोना आया बहुत सारे लोग बीमार हो गए। इस दौरान बिना नाम लिया बसपा प्रमुख मायावती पर भी उन्होंने निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि कुछ दल ऐसे हैं जो सीधे सपा से लड़कर भाजपा को जितना चाहते हैं।
वो दल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के रास्ते से भटक गया है। इसलिए उसके बहुत सारे नेता सपा में आ गए हैं। अखिलेश ने कहा कि, हमने सभी दलों को जोड़ लिया है। चाचा जी को भी जोड़ लिया है। इस लिए हमारा कोई मुकाबला नहीं है।