1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अर्पणा के BJP में शामिल होने पर खुश हैं अखिलेश यादव, कहीं ये बातें…

UP Election 2022: अर्पणा के BJP में शामिल होने पर खुश हैं अखिलेश यादव, कहीं ये बातें…

UP Election 2022: ​यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बुधवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बड़ा झटका लगा। दरअसल, अर्पणा यादव (Aparna Yadav) ने चुनावी शंखनाद के बाद आज भाजपा ज्वॉइन कर ली। वहीं, इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि हम खुश हैं कि समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) की विचारधारा का विस्तार हो रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी में ब्यूरोक्रेसी हुई बेलगाम: अफसरशाही से त्रस्त हुए योगी सरकार के एक और मंत्री, सीएम से लगाई गुहार

साथ ही कहा कि नेता जी ने अपर्णा को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो नहीं मानी। इसके साथ ही ​अर्पणा को टिकट दिए जाने पर अखिलेश ने कहा कि अभी तक पार्टी ने पूरी तरह से टिकट नहीं दिए हैं। टिकट किसको मिलना है किसको नहीं मिलेगा यह क्षेत्र और जनता पर निर्भर करता है।

साथ ही आतंरिक सर्वे पर भी निर्भर करता है। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अर्पणा यादव (Aparna Yadav) पर तंज भी कसते हुए कहा कि उन्हें जनवरों की सेवा प्रिय है। आज यूपी में गायें भूखी हैं। गाय मां को जो भूखा रखता है उन्हें पाप होगा।

शुरू करेंगे समाजवादी पेंशन योजना
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सराकर बनी तो फिर से समाजवादी पेंशन योजना की शुरूआत करेंगे। इस बार ये पेंशन 18 हजार रुपए साल होगी। पहले ये साल के छह हजार रुपए मिलते थे। अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर स्नेक चार्मर्स विलेज भी बनाएंगे।

पढ़ें :- पुण्यतिथि पर स्मरण : चंद्रशेखर थे इंसानियत की मिसाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...