1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: बसपा विधायक से अखिलेश यादव ने की मुलाकात, लगाई जा रही हैं ये अटकलें

UP Election 2022: बसपा विधायक से अखिलेश यादव ने की मुलाकात, लगाई जा रही हैं ये अटकलें

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बेहद ही सक्रिय हो गए हैं। वह दिग्गज नेताओं की पार्टी में वापसी करा रहे हैं। रविवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बसपा विधायक सुखदेव राजभर (Sukhdev Rajbhar) से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

बसपा विधायक (BSP MLA) काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बसपा विधायक से उनके घर जाकर मुलाकात करना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बसपा विधायक सुखदेव राजभर (Sukhdev Rajbhar) समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि, सुखदेव राजभर (Sukhdev Rajbhar) पत्र लिखकर अखिलेश यादव का पहले ही समर्थन कर चुके हैं। रविवार को दोनों की मुलाकात ने एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही सुखदेव राजभर (Sukhdev Rajbhar) सपा का दामन थाम सकते हैं। गौरतलब है कि, एक दिन पूर्व मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी और अंबिका चौधरी ने सपा की सदस्यता ली थी।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...