समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत। अखिलेश यादव ने ये वादा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले किया। बता दें कि, 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत। अखिलेश यादव ने ये वादा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले किया। बता दें कि, 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस-कल्याण की सूरत:
-पुरानी पेंशन बहाली
-मिलेगा मोटरसाइकिल व मोबाइल रिचार्ज भत्ता
-सप्ताह में 1 दिन अवकाश
-वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ेगा
-मकान किराया भत्ते की समीक्षा
-खाली पड़े पदों पर प्रमोशन
-गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 13, 2022
इससे पहले अखिलेश यादव ने पुलिस कर्मियों को लेकर ये ऐलान किया। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा है कि, सपा-गठबंधन सरकार में पुलिस-कल्याण की सूरत बदलेगी।
उन्होंने कहा कि, पुरानी पेंशन बहाली, मिलेगा मोटरसाइकिल व मोबाइल रिचार्ज भत्ता,सप्ताह में 1 दिन अवकाश, वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ेगा, मकान किराया भत्ते की समीक्षा, खाली पड़े पदों पर प्रमोशन और गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति की जाएगी।