उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट खूब सुर्खियों में है। यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनावी मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को चुनावी मैदान में उतारकर यहां का मुकाबला रोचक बना दिया है। गुरुवार को सपा और भाजपा के नेताओं ने करहल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट खूब सुर्खियों में है। यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनावी मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को चुनावी मैदान में उतारकर यहां का मुकाबला रोचक बना दिया है। गुरुवार को सपा और भाजपा के नेताओं ने करहल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशा साधा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अपने पिता को चुनाव प्रचार में लेकर आए। उन्होंने कहा था कि मैं पर्चा दाखिल करने के बाद 10 मार्च को आऊंगा, लेकिन छठे दिन ही यहां आ गए।
अब कड़ी धूप में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को चुनाव मैदान में उतारना पड़ा है। अमित शाह ने कहा कि करहल में कमल खिलते ही पूरे यूपी से सपा का सूपड़ा साफ हो जएगा। एक सीट से ही भाजपा 300 पार हो जाएगी।
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि मैं सपा के मित्रों को कहना चाहता हूं। एसपी सिंह बघेल भाजपा के नेता हैं, कुछ दिन पहले इन पर हमला किया गया। समाजवादी पार्टी वाले क्या समझते हैं? ऐसा करने से भाजपा के नेता डर जाएंगे? भाजपा के नेता और मजबूती के साथ प्रचार कर जीतकर आएंगे। बता दें कि, यूपी के तीसरे चरण के लिए मतदान 20 फरवरी को होना है। ऐसे में यहां यहां पर पार्टियों के नेताओं का ताबड़तोड़ दौरा जारी है।