1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अमित शाह ने बुआ-बबुआ पर साधा निशाना, बोले-ये जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं

UP Election 2022: अमित शाह ने बुआ-बबुआ पर साधा निशाना, बोले-ये जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) तैयारियों में जुट गई है। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) कासगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ है और रहेगा। इस दौरान उन्होंने दावा कि अबकी बार 300 पार। उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी याद किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) तैयारियों में जुट गई है। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) कासगंज (Kasganj) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ है और रहेगा। इस दौरान उन्होंने दावा कि अबकी बार 300 पार। उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी याद किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

उन्होंने कहा कि बाबूजी ने पहली बार यूपी में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था। इस दौरान अमित शाह ने अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकरें चलाईं, क्या ये सभी का विकास कर पाईं? सपा के राज में आपका भला होता था क्या? बसपा के राज में विकास होता था क्या? वो नहीं करते सकते, ये जातिवादी पार्टियां है परिवारवादी पार्टियां हैं।

साथ ही कहा कि, 5 साल के अंदर योगी जी के राज में यूपी के सारे गुंडे पलायन कर गए हैं। पहले यूपी से आम जनता पलायन कर रही थी। उन्होंने कहा कि, पहले क़ानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे।

5 साल के अंदर ही CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। उन्होंने कहा कि, औरंगजेब’ के समय से काशी में बाबा का धाम सूना पड़ा था। आज बाबा का दरबार काशी को मोदी जी ने ऐसे सजाया है कि देखते ही बनता है।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...