1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भाजपा को लगा एक और बड़ा झटका, विधायक अवतार सिंह भड़ाना RLD में हुए शामिल

UP Election 2022: भाजपा को लगा एक और बड़ा झटका, विधायक अवतार सिंह भड़ाना RLD में हुए शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। भाजपा को मंगलवार तब बड़ा झटका लगा जब स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई अन्य विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। हालांकि, इस बीच भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है, जब​ मुजफ्फरनगर के भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना  (BJP MLA Avtar Singh Bhadana) ने पार्टी छोड़ दी और राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Amausi Airport :21 अप्रैल से घरेलू फ्लाइटें नए टर्मिनल से भरेंगी उड़ान, तोड़ा जाएगा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल

अवतार सिंह (BJP MLA Avtar Singh Bhadana) मुजफ्फरनगर के मीरापुर सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं, अब 2022 चुनाव से पहले वो राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिए। अवतार सिंह भड़ाना चार बार के सांसद रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने मुलाकात की तस्वीर को ट्वीट कर लिखा है कि, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता अवतार सिंह भड़ाना जी आज आरएलडी में शामिल हुए। बता दें कि, इस बार चुनाव में आरएलडी और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जरिए चुनावी मैदान में उतर रही है। दोनों के बीच सीटों का बंटवारा भी लगभग तय हो गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आरएलडी प्रमुख ​पहले चरण के प्रत्याशियों के टिकटों का ऐलान करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...