1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, सपा में शामिल हो सकते हैं ​राज बब्बर

UP Election 2022: कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, सपा में शामिल हो सकते हैं ​राज बब्बर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की माने तो अभिनेता और कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर (Raj Babbar) जल्द ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की माने तो अभिनेता और कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर (Raj Babbar) जल्द ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद (Fakhrul Hasan Chand) ने सोशल मीडिया के जरिए ये इसारा किया है। उन्होंने कू पर लिखा है कि, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

इस तरह की राजनीति की शुरूआत
बता दें कि, राज बब्बर (Raj Babbar) ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत जनता दल से की थी। पांच साल वहां रहने के बाद वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद सपा ने उन्हें 1994 राज्यसभा भेजा था। इसके साथ ही वो 2004 में सपा के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते थे। हालांकि, 2006 में उन्होंने सपा से अपना नाता तोड़ लिया था और 2008 में कांग्रेस का दामन थाम लिए थे।

डिंपल यादव को हराया था चुनाव
बता दें कि, 2009 के लोकसभा में राज बब्बर (Raj Babbar) ने डिपंल यादव को फिरोजाबाद सीट से चुनाव में हराया था। कांग्रेस ने उन्हें 2014 में कांग्रेस ने उन्हें गाजियाबाद सीट से जनरल वीके सिंह के खिलाफ उतारा, लेकिन राज बब्बर को हार का सामना करना पड़ा। 2016 में उन्हें यूपी कांग्रेस की कमान दी गई थी। राज बब्बर यूपी के टुंडला के रहने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...