उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रचार तेज हो गया गया है। दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर 14 जनवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को रामपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शाहबाद में पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह के लिए आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आजम खान को लेकर उनका दर्द साफ झलका।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रचार तेज हो गया गया है। दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर 14 जनवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को रामपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शाहबाद में पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह के लिए आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आजम खान को लेकर उनका दर्द साफ झलका।
उन्होंने कहा कि उन्हें भैंस चोरी और किताब चोरी के आरोप में जेल में रखा गया है, जबकि किसानों को कुचलने वाले को बेल दे दी गई है। उनका इशारा लखीमपुर खीरी कांड में जमानत पाने वाले केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की ओर था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हमे वोट डालने का अधिकार मिला है। आपका एक वोट बदलाव लाएगा। आज जब हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं, अब्दुल्ला तो आ गए हमारे बीच में, दो साल इन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
झूठे मुकदमों में रहना पड़ा। मोहम्मद आजम खान (Mohd Azam Khan) के बिना हमारा चुनाव चल रहा है। अगर वो होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता। झूठे मुकदमों में जेल चले गए। झूठे मुकदमों की उम्र नहीं होती ज्यादा। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि उनके ऊपर झूठे मुकदमें लगे वो जानते होंगे कैसे कैसे मुकदमें हैं। पेड़ चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी का मुकदमा है, किताब चोरी का मुकदमा है, शराब की बोतल का मुकदमा है, ना जाने कितने मुकदमें हैं। इन्हें तो जेल में रहना पड़ रहा है, जिन्होंने अखबार पढ़ा होगा आज का जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर आ जाएगा।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, साथियों यह चुनाव हमारे और आपके भविष्य का चुनाव है लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। साथ ही कहा कि, गरीब-गरीब होता जा रहा है और जिनके पास पैसा है वह और अमीर होते जा रहे हैं यह गरीबों की सरकार नहीं है यह बड़े उद्योगपतियों की सरकार है। जब से हमारी पुलिस के यूपी 100 का नाम बदलकर 112 किया है पुलिस का भी कबाड़ा हो गया।