1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भाजपा को लगा बड़ा झटका, टिकट कटने से नाराज आगरा से विधायक जितेंद्र वर्मा ने दिया इस्तीफा

UP Election 2022: भाजपा को लगा बड़ा झटका, टिकट कटने से नाराज आगरा से विधायक जितेंद्र वर्मा ने दिया इस्तीफा

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आगरा की फतेहाबाद सीट से विधायक जितेंद्र वर्मा ने चुनावी शंखनाद के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। टिकट नहीं मिलने के कारण जितेंद्र वर्मा ने भाजपा छोड़ी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आगरा की फतेहाबाद सीट से विधायक जितेंद्र वर्मा ने चुनावी शंखनाद के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। टिकट नहीं मिलने के कारण जितेंद्र वर्मा ने भाजपा छोड़ी है।

पढ़ें :- Breaking News : BJP के 12 सांसदों को लोकसभा से इस्तीफा, स्पीकर को सौंपा त्याग पत्र, जानें क्या है पूरा मामला?

इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, दारा सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने भाजपा छोड़ साइकिल की सवारी शुरू कर दी। ऐसे में चुनावी शंखनाद के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा छोड़ने के बाद जितेंद्र वर्मा ने सपा ज्वॉइन कर ली। सपा में शामिल होते ही उन्हें आगरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा में विधायक और कार्यकर्ता की बिल्कुल भी सुनवाई नहीं होती है। आप सेवा भाव से सेवा करेंगे और किसी परेशान किसान को खाद भी नहीं दिलवा सकते तो किस बात के विधायक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...