उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल की विधानसभा सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। यहां से समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तो भाजपा की तरफ से एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार रात एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमले के बाद यहां की सियासत और ज्यादा गर्म हो गई।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल की विधानसभा सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। यहां से समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तो भाजपा की तरफ से एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार रात एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमले के बाद यहां की सियासत और ज्यादा गर्म हो गई।
एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने इस हमले के पीछे समाजवादी पार्टी का हाथ बताया। इस घटना के बाद भाजपा नेता लगातार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमले बोल रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है। इस हमले के बाद एसपी सिंह बघेल को जेड कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट की तरफ से ये दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। अब उनके पास सीआईएसएफ की जेड स्तर की सुरक्षा रहेगी,जो उन्हें 11 फरवरी से मुहैया कराई गई है। करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी उतरे हैं।
मंगलवार रात हुआ था हमला
केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के काफिले पर मंगलवार रात करहल में हमला किया गया था। एसपी सिंह बघेल का आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग उनके काफिले पर हमला किए थे। आरोप है कि हमला करने वाले सपा के कार्यकर्ता थे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।