1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भदोही के भाजपा विधायक ने नहीं दिया है इस्तीफा, बोले-खून का एक-एक कतरा पार्टी के लिए समर्पित

UP Election 2022: भदोही के भाजपा विधायक ने नहीं दिया है इस्तीफा, बोले-खून का एक-एक कतरा पार्टी के लिए समर्पित

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से भाजपा को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। मंगलवार को स्वामी प्रसाद और आज दारा सिंह चौहान के पार्टी छोड़ने से भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से भाजपा को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। मंगलवार को स्वामी प्रसाद और आज दारा सिंह चौहान के पार्टी छोड़ने से भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- यूपी के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी,गरज चमक व बिजली गिरने की संभावना

इस बीच भदोही से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी (BJP MLA Ravindra Nath Tripathi) के इस्तीफे की खबर वायरल हो गई। उनके इस्तीफे की खबर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर में वो मीडिया के सामने आकर इसका खंडन किया और इसे लैटरपैड का दुरूपयोग करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पढ़ें :- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने माइक्रोग्रैविटी में मूंग और मेथी के बीजों का अंकुरण का किया प्रयोग, बोले- मैं बेहद उत्साहित हूं

उनका कहना है कि भाजपा (BJP) के लिए उनके खून का एक-एक कतरा समर्पित है। भाजपा विधायक ने कहा कि, वह भाजपा के आम कार्यकर्ता हैं। 1992 से दरी बिछाने का काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। बता दें कि, भाजपा में एक के बाद एक विधायक और मंत्री पार्टी छोड़ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...