1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा में शामिल हो सकते हैं भाजपा सांसद के बेटे, चर्चाओं ने पकड़ा जोर?

UP Election 2022: सपा में शामिल हो सकते हैं भाजपा सांसद के बेटे, चर्चाओं ने पकड़ा जोर?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से पहले प्रदेश में कई सियासी उल्टफेर देखने को मिल रहे हैं। खबर आ रही है समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में जल्द ही कई नेता शामिल हो सकते हैं। इसमें मयंक जोशी (Mayank Joshi) का भी नाम लिया जा रहा है, जो सपा का दामन थाम सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

मयंक जोशी (Mayank Joshi) भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र हैं और लखनऊ की कैंट से सीट से टिकट की दावेदारी कर रही हैं। हालांकि, भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में उनके समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

वहीं, अभी तक इसको लेकर मयंक जोशी (Mayank Joshi) की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि, भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी से अपने बेटे को टिकट देने की मांग की थी, उन्होंने अपना सांसदी छोड़ने का भी ऑफर किया था।

गौरतलब है कि, राजधानी लखनऊ की सीट पर भाजपा के लिए पेंच फंसा हुआ है। भाजपा की तरफ से कई दावेदार इस सीट से टिकट मांग रह हैं। ऐसे में पार्टी सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं।

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...