1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: बसपा को लगा झटका, अजीत बालियान भाजपा में शामिल

UP Election 2022: बसपा को लगा झटका, अजीत बालियान भाजपा में शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीेब आते ही राजनीतिक पार्टियों में उठापटक शुरू हो गयी है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) को बड़ा झटका लगा। पार्टी के दिग्गज नेता अजीत बालियान (Ajeet baaliyaan) ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ले ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव 2019 में अजीत बालियान बसपा, सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी थे। हालांकि, मोदी लहर में गठबंधन के प्रत्याशी टिक नहीं पाए।

बता दें कि, अजीत बालियान (Ajeet baaliyaan) के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कुमार द्विवेदी, मुरली मनोहर जायसवाल, अभय नाथ त्रिपाठी, सपा नेता सोनम किश्ती, वैभव चतुर्वेदी, शिरोमणि अकाली दल के सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रीति तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गईं।

वहीं, इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन 2022 में 2017 से बेहतर रहेगा। साथ ही पार्टी 350 से भी ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...