1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : बसपा सांसद अफजाल अंसारी की तबियत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

UP Election 2022 : बसपा सांसद अफजाल अंसारी की तबियत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

UP Election 2022 : बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की तबियत सोमवार की तड़के अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है। अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- 31 मार्च को 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिल्ली महारैली में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक अफजाल अंसारी को पेट में इंफेक्शन की शिकायत है। वह पिछले 2 दिनों से लखनऊ में इलाज करा रहे थे। आखिर में उन्हें भर्ती कराया गया है। अफजल अंसारी यूपी की राजनीति के बड़े किरदारों में शामिल हैं। उनके भाई सिबकतुल्लाह अंसारी ने अभी हाल में ही सपा ज्वाइन की है। अफजाल के छोटे भाई मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद हैं। अफजल अंसारी साल 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे गाजीपुर से दो बार सांसद चुने गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...