1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: कांग्रेस को झटका देकर स्वामी प्रसाद मौर्य का जवाब भाजपा ने ढूंढ़ा, पडरौना से देगी टिकट

UP Election 2022: कांग्रेस को झटका देकर स्वामी प्रसाद मौर्य का जवाब भाजपा ने ढूंढ़ा, पडरौना से देगी टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने सपा में हाल ही में गये पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विकल्प तलाश लिया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा एक साथ दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों को झटका देने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सपा में हाल ही में गये पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad) का विकल्प तलाश लिया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा एक साथ दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों को झटका देने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। और पार्टी उन्हें पडरौना विधानसभा से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस(Congress) ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम है। सूत्रों का कहना है कि स्वामी को इस बात की खबर है कि आरपीएन बीजेपी में जा सकते हैं और पार्टी उन्हें पडरौना से चुनाव भी लड़वा सकती है। यही वजह है कि वह सपा नेतृत्व से अपनी सीट बदलने की मांग कर रहे हैं। वह किसी और सेफ सीट की तलाश में हैं।

आरपीएन सिंह(RPN Singh) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम का अहम चेहरा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद, सचिन पायलट और आरपीएन सिंह को कभी राहुल के सबसे करीब बताया जाता है। बीजेपी सिंधिया और जितिन प्रसाद को पहले ही अपने पाले में ला चुकी है। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह के पाला बदलने में भी सिंधिया का अहम हाथ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...