1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, गठबंधन को लेकर हो सकता है ऐलान

UP Election 2022: अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, गठबंधन को लेकर हो सकता है ऐलान

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के शंखनाद के बाद समाजवादी पार्टी लगातार क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर रही है। इसी क्रम में अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बीच मुलाकात जारी है। बताया जा रहा है कि आज दोनों दलों के बीच गठबंधन का निर्णय हो जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- काल्विन ताल्लुकदार्स कालेज में नवाचार के शिल्पी थे राजा आनन्द सिंह : मनीषवर्धन  

सूत्रों की माने तो दोनों पार्टियों के बीच आज ही सीटों को लेकर भी निर्णय हो जाएगा। दरअसल, सपा 2022 के चुनाव में छोटे दलों के साथ लगातार गठबंधन कर रही है।

अभी तक इन दलों से हुआ गठबंधन
यूपी चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी), अपना दल (कमेरावादी), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), महान दल, टीएमसी से गठबंधन किया है। वहीं, अब इसमें चंद्रशेखर आजाद की पार्टी भी शामिल हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...