1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा ने बनाई ये रणनीति

UP Election 2022: अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा ने बनाई ये रणनीति

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश ​विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा के कई दिग्गज नेता बीते कुछ दिनों में साइकिल की सवारी करने लगे। इन सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के चुनाव लड़ने की लटकलें और ज्यादा तेज हो गईं हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने की मंशा जताई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

ऐसे में वो किस सीट से चुनाव लड़ें इसको लेकर मंथन जारी था। आज दिल्ली में बैठक के बाद यह साफ होता दिख रहा है कि मुख्यमंत्री योगी अयोध्या (Ayodhya) से ही चुनाव लड़ेंगे। ​हालांकि, इसको लेकर पार्टी की तरफ से कोई भी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो जल्द ही पार्टी इसका ऐलान करके बड़ा दांव चलने जा रही है।

बता दें कि, बीते काफी दिनों से मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाईं जा रहीं थी। कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री अयोध्या, गोरखपुर या फिर मथुर से किसी एक जगह से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में अब ये अब आशंका लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री अयोध्या से ही चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री के लिए वहां पर कार्यालय की तलाश भी शुरू हो गयी है और जल्द ही उनके अयोध्या से लड़ने का ऐलान हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...