उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले प्रदेश का सियासी तापमान और ज्यादा बढ़ गया है। दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए एटा के जलेसर के एमजीएम मैदान में पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधन घंटे से की है।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले प्रदेश का सियासी तापमान और ज्यादा बढ़ गया है। दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए एटा के जलेसर के एमजीएम मैदान में पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधन घंटे से की है।
उन्होंने कहा कि यहां का घंटा बजता है तो देवध्वनि उत्पन्न होती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए यहीं 2100 कुंतल का घंटा बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में विकास के लिए अपशकुन भी इससे दूर हो जाते हैं।
जलेसर, एटा में (विधान सभा-जलेसर व मारहरा) भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में… https://t.co/RwQUhhGVr7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 13, 2022
उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं। लोगों को धार्मिक रूप से जोड़ते हुए कहा कि पहले बाजारों में बमबाजी होती थी, कर्फ्यू लगाए जाते थे। लेकिन अब आसानी से कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। बम-बम, हर-हर के जयकारे लगते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर क्रांतिकारियों ने आजादी के आंदोलन में काफी योगदान दिया है। विडंबना है कि 70 साल में उच्च स्वास्थ्य सुविधा संस्थान नहीं दिया गया। हमने एटा को मेडिकल कॉलेज दिया।
माफियाओं पर चल रहा बुल्डोजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सत्ता में प्रायोजित अपराधी, पेशेवर माफियाओं की गुंडागर्दी और अराजकता का यह अड्डा था। 2017 के बाद उन माफियाओं की संपत्ति पर बुल्डोजर चला, संपत्ति जब्त की गई। पहले की सरकारों की संवेदनाएं माफियाओं के साथ थीं।