1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सीएम योगी बोले-थाने हिस्ट्रीशीटर न चलाएं और सरकार अपराधी न चलाएं, इसलिए जरूरी है भाजपा सरकार

UP Election 2022: सीएम योगी बोले-थाने हिस्ट्रीशीटर न चलाएं और सरकार अपराधी न चलाएं, इसलिए जरूरी है भाजपा सरकार

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश का सियासी पारा ठंड में बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले में खूब हो रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश का सियासी पारा ठंड में बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले में खूब हो रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 25 अप्रैल को करेंगे नामांकन : रामगोपाल यादव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार जरूरी है ताकि थाने हिस्ट्रीशीटर न चलाएं और सरकार अपराधी न चलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि,समाजवादी पार्टी और सत्य, नदी के दो किनारे हैं जो कभी एक नहीं हो सकते। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, उत्तर प्रदेश के लिए फिर से भाजपा सरकार बहुत जरूरी है, ताकि बहन-बेटियों के सम्मान के साथ कोई गुंडा खिलवाड़ न कर सके।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण के दौरान हुए बेहोश, जानें अब कैसी है तबीयत?

दंगाइयों एवं ‘तमंचावादियों’ को सजा दी जा सके। इसके साथ ही प्रदेश में कानून का राज रहे। थाने हिस्ट्रीशीटर न चलाएं। सरकार अपराधी न चलाएं। भ्रष्टाचार पर अंकुश बना रहे और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलता रहे। इसके साथ ही अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली देने के वादे पर भी मुख्यमंत्री ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्होंने प्रदेश को अंधेरे में रखा वो अब बिजली देने का वादा कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Policy : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...