1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले-वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए

UP Election 2022: सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले-वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी तल्खी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा ​कि, वे गुंडराज लाए थे, हम कानून का राज लाए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Election Results 2023 : विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बैठक, दिल्ली में छह दिसंबर को जुटेगा 'INDIA'

बता दें कि, यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा। ऐसे में सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपने अपने दावे कर रही हैं। वहीं, दूसरे पर हमले भी तेज कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘आप सब साक्षी हैं…वे अंधेरा लाए थे, हम उजाला लाए। वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए। वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर लाए। वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...