1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा पत्र

UP Election 2022 : कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा पत्र

UP Election 2022 : रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) ने पार्टी की प्राथमिक​ सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को लिखे पत्र में अपना इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा त्याग पत्र दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Sonauli:तस्करी के लिए छिपाकर रखा गया लाखो रुपये का कपड़ा बरामद

भाजपा में शामिल होने के बाद रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह रायबरेली की सदर सीट से विधायक रही हैं और अब वह भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। भाजपा की सदस्यता लेते समय उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित बताया था।

पढ़ें :- फंड की कमी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार,जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...