1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : लखनऊ में क्रिटिकल बूथ, वल्नेबल बूथ, 2 बी बूथ व पिंक बूथ चिन्हित

UP Election 2022 : लखनऊ में क्रिटिकल बूथ, वल्नेबल बूथ, 2 बी बूथ व पिंक बूथ चिन्हित

लखनऊ के जिलाधिकारी(DM Lucknow) /जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer)  अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 क्रिटिकल बूथ, वल्नेबल बूथ, 2 बी बूथ एवं पिंक बूथ रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार चिन्हित किये गये है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 :  लखनऊ के जिलाधिकारी(DM Lucknow) /जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer)  अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 क्रिटिकल बूथ, वल्नेबल बूथ, 2 बी बूथ एवं पिंक बूथ रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार चिन्हित किये गये है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

उन्होंने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम-168 मलिहाबाद (अ0जा0), क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-6, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-22, 2 बी बूथों की कुल संख्या-0, पिंक बूथों की कुल संख्या-5 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 169-बक्शी का तालाब, क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-85, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-13, 2 बी बूथों की कुल संख्या-6, पिंक बूथों की कुल संख्या-6 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 170-सरोजनीनगर, क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-88, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-51, 2 बी बूथों की कुल संख्या-1, पिंक बूथों की कुल संख्या-7 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 171-लखनऊ पश्चिम, क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-46, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-38, 2 बी बूथों की कुल संख्या-0, पिंक बूथों की कुल संख्या-5 है।

जिलाधिकारी ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 172-लखनऊ उत्तर, क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-0, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-90, 2 बी बूथों की कुल संख्या-31, पिंक बूथों की कुल संख्या-5 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 173-लखनऊ पूर्व, क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-0, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-1, 2 बी बूथों की कुल संख्या-3, पिंक बूथों की कुल संख्या-4 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 174-लखनऊ मध्य, क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-59, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-59, 2 बी बूथों की कुल संख्या-0, पिंक बूथों की कुल संख्या-8 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 175-लखनऊ कैन्टोनमेन्ट, क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-44, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-39, 2 बी बूथों की कुल संख्या-0, पिंक बूथों की कुल संख्या-5 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 176-मोहनलालगंज (अ0जा0), क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-33, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-13, 2 बी बूथों की कुल संख्या-0, पिंक बूथों की कुल संख्या-5 है।

उन्होंने बताया कि क्रिटिकल बूथों की कुल संख्या-361, वल्नेबल बूथों की कुल संख्या-326, 2 बी बूथों की कुल संख्या-41, पिंक बूथों की कुल संख्या-50 है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...