उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले तेज होते जा रहे हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अलीगढ़ में प्रेसवर्ता के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ने कहा कि, बीजेपी ने गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया है। जितने भी बड़े-बड़े कारखाने थे वह बेच दिए।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले तेज होते जा रहे हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अलीगढ़ में प्रेसवर्ता के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ने कहा कि, बीजेपी ने गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया है। जितने भी बड़े-बड़े कारखाने थे वह बेच दिए।
इस सरकार का नाम फेंकू ही नहीं बेचू सरकार भी है। अगर सभी संस्थाएं बिक जाएंगी तो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिए गए सम्मान का क्या होगा? इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने कहा था किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। यहां पर हमारे बहुत सारे साथी होंगे जो किसान परिवारों से होंगे। किसी भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा का संविधान पर भरोसा नहीं है।
भाजपा के लोग झांसा देने वाले लोग हैं। इनका जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि, समाजवादी पार्टी ने पढ़ाई के लिए बच्चों को लैपटॉप दिए थे। अगर लोगों के पास लैपटॉप होगा तो वह आज भी चल रहा होगा। जब उसको आप ऑन करते होंगे तो नेताजी और हम ही लोग आपको दिखाई देते होंगे। हमारे बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप इसलिए नहीं बांटते हैं क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता है।
उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग जातने हैं कि हम लैपटॉप बांट सकते हैं तो हम 22 लाख नौकरी भी दे सकते हैं। भाजपा के लोग जो भी बोल रहे हैं वह घबराकर बोल रहे हैं यह घबराकर इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि साइकिल और हैंडपंप साथ आ गए हैं। अब इनका सफाया होना तय है। अखिलेश ने कहा कि, बीजेपी ने किसानों को शहीद कर दिया, इन्होंने कोई मदद नहीं की। सपा ने तय किया है कि सरकार बनने पर शहीद किसानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का काम करेंगे।