1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: डिप्टी सीएम का दावा-2017 की तरह ही होगा 2022 के चुनाव परिणाम

UP Election 2022: डिप्टी सीएम का दावा-2017 की तरह ही होगा 2022 के चुनाव परिणाम

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही सभी पार्टियों ने अपना अपना दावा शुरू कर दिया है। ​डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) का दावा है कि 2017 विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी परिणाम आने वाले हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही सभी पार्टियों ने अपना अपना दावा शुरू कर दिया है। ​डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) का दावा है कि 2017 विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी परिणाम आने वाले हैं।

पढ़ें :- महराजगंज जिले में छठवा स्थान प्राप्त कर शिवम ने बढ़ाया मान

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में ही 2024 की लड़ाई होने वाली है। डिप्टी सीएम (Deputy CM) ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से ही जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

चुनाव बाद मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व और निर्वाचित विधायक करेंगे। एक सवाल के जवाब पर डिप्टी सीएम (Deputy CM) ने कहा कि वो अध्यक्ष नहीं हैं लेकिन उनकी भूमिका कम नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, ”हम उप-मुख्‍यमंत्री हैं, योगी जी मुख्‍यमंत्री, स्‍वतंत्रदेव सिंह प्रदेश अध्यक्ष और डॉक्टर दिनेश शर्मा उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में हैं।

इस लिहाज से BJP की टीम 2017 की तुलना में ज्यादा समर्थ है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया 2022 के चुनाव में भाजपा 300 से ज्याद सीटें जीतने जा रही है। बसपा और सपा की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किये जाने के संदर्भ में यह पूछे जाने पर कि क्या ब्राह्मण बीजेपी से नाराज हैं, उप- मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी से कोई भी वर्ग नाराज नहीं है।

पढ़ें :- आप ने बीजेपी, तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम केजरीवाल को दी जा रही है धीमी मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...