UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी वार पलटवार जारी है। बुधवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और रालोद मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) की शामली में साझा प्रेसवार्ता हुई। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, पहले चरण का चुनाव किसानों का चुनाव होने जा रहा है। मैं आज चौधरी चरण सिंह जी को याद करता हूं।

उनका जीवन में जो प्रयास रहा, जो संघर्ष रहा उससे आज किसान जागरूक है। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। वहीं, इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी (Cm Yogi) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जब से हमारी और जयंत की केमिस्ट्री बेहतर हुई तो लोग घबरा गए हैं। ये चुनाव भाईचारे का है।
पलायन का मुद्दा उठाने वालों का राजनीति से पलायन होने वाला है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के गर्मी निकालने वाले बयान पर भी अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री की भाषा इस तरह की नहीं होनी चाहिए। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही कहा कि जब गर्मी खत्म हो जाएगी तो हम मर जाएंगे।
लोगों का खून गर्म नहीं रहेगा तो कोई भी जिंदा नहीं रहेगा। इसके साथ ही जयंत चौधरी ने भी सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब और युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।