1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. UP Election 2022: यूपी की राजनीति का कांग्रेस ने बढ़ाया पारा, चुनावी मैदान में 125 उम्मीदवारों में से 40% महिलाओं व युवाओं को उतारा

UP Election 2022: यूपी की राजनीति का कांग्रेस ने बढ़ाया पारा, चुनावी मैदान में 125 उम्मीदवारों में से 40% महिलाओं व युवाओं को उतारा

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में जैसे, जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है राजनीतिक दलों के तीर चलने लगे है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी  ने पहली लिस्ट जारी कर यूपी की राजनीति को गरमा दिया है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी अपने वादे के मुताबिक 40 फीसदी महिलाओं, युवाओं को चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए उतार दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में जैसे, जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है राजनीतिक दलों के तीर चलने लगे है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी  ने पहली लिस्ट जारी कर यूपी की राजनीति को गरमा दिया है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी अपने वादे के मुताबिक 40 फीसदी महिलाओं, युवाओं को चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए उतार दिया है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

पहली लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। इसलिए हमने अपने वायदे के अनुसार महिलाओं को टिकट दिया है। हमारी पार्टी से उन्नाव की प्रत्याशी, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता अब वो हासिल करें।’

 

 

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

सभी दलों को बड़ी चुनौती पेश की है

महिला अधिकारों का मुद्दा ले कर कांग्रेस को संजीवनी देने की कोशिश में जुटी प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में एक नई बहस का द्वार खोल दिया है। अपनी पहली लिस्ट में 40 फीसदी महिलाओं को चुनाव मैदान में उतार कर प्रदेश में राजनीति कर रहे सभी दलों को बड़ी चुनौती पेश की है। अभी भाजपा ,सपा के प्रत्याशियों की सूची नहीं आई है।

चुनावी राज्यों में कांग्रेस की छवि मजबूत बनाने में मिलेगी मदद 

यूपी के राजनीति की धुरी बदलने के लिए प्रियंका गांधी की ये पहल देश के सबसे बड़े सूबे के लिए नई सुबह जैसा है। देश  में यूपी को राजनीति की पाठशाला माना जाता है। पांच अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव हो रहे है। कांग्रेस पार्टी की  इस नई पहल से उसको अन्य चुनावी राज्यों में अपनी ​छवि मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और उत्तर प्रदेश में सभी दलों को चोट पहुंचेगी।

चुनाव प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

यूपी के महिला वोटरों में सेंध लगाने का पहला पत्ता प्रियंका गांधी  ने चल दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि ​कांग्रेस के इस पत्ते की काट में भाजपा , सपा ,और ,बसपा अपने टिकट बंटवारे में कितने प्रतिशत महिलाओं को भागीदारी देंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद यहां का चुनाव प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है। सत्ताधारी दल से हो रही भगदड़ ,अगड़ों पिछड़ों की बहस के बीच अब  महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की बहस की नई कड़ी चुनावी राजनीति में जुड़ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...