1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला, बोले-सपा की सूची नहीं अपराध, दंगा, भ्रष्टाचार की बंद फ़ैक्ट्री शुरू करने का संदेश है

UP Election 2022: केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला, बोले-सपा की सूची नहीं अपराध, दंगा, भ्रष्टाचार की बंद फ़ैक्ट्री शुरू करने का संदेश है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश का राजनीतिक तापममान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनका विवादों से पुराना नाता रहा है। इसको लेकर भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- UP News : शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुईं सपा विधायक सैय्यदा खातून , भाजपा चेयरमैन ने गंगा जल से कराया शुद्धिकरण

इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर अखिलेश यादव को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी (Akhilesh Yadav) ने बहन बेटियों को अपमानित करने वालों को टिकट देकर समाज विरोधी चेहरा दिखाया है।’

पढ़ें :- पीएम आवास की रजिस्ट्री में अनावश्यक विलम्ब पर अवर वर्ग सहायक को प्रतिकूल प्रवृष्टि

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, ‘सपा प्रत्याशियों की सूची आते ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जी आप जनता से जो छिपाना चाह रहे थे मजबूरी में जनता के सामने प्रस्तुत करना पड़ा। यह सूची नहीं अपराध दंगा भ्रष्टाचार की बंद फ़ैक्ट्री शुरू करने का संदेश है। 10 मार्च को सपा समाप्त पार्टी बनाने की सूची के लिए धन्यवाद अखिलेश जी।’

बता दें कि, सपा ने कैरानाा से नाहिद हसन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो इस समय जेल में हैं। इसको लेकर भाजपा लगातार अखिलेश यादव को घेरने में जुटी हुई है।

पढ़ें :- राहुल गांधी 8 से 14 दिसंबर तक मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे, प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...