1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: जानिए सपा को क्यों बदलाना पड़ा कैराना से प्रत्याशी, भाजपा साध रही है निशाना

UP Election 2022: जानिए सपा को क्यों बदलाना पड़ा कैराना से प्रत्याशी, भाजपा साध रही है निशाना

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और रालोद (RLD) गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों का ऐलान करते ही समाजवादी पार्टी विवादों में घिर गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और रालोद (RLD) गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों का ऐलान करते ही समाजवादी पार्टी विवादों में घिर गई है।

पढ़ें :- नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर जले हुए विद्युत तार बदले गए, कॉलोनी की बिजली बहाल

भाजपा इसको लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं, कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की की गिफ्तारी के बाद पार्टी को वहां से अपना उम्मीदवार भी बदलना पड़ा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से नाहिद हसन (Nahid Hassan) की जगह उनकी बहन इकरा टिकट दिया गया। बता दें कि, प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सपा का ये पहला बड़ा फेरबदल है।

गैंगस्टर के मुकदमें में किया था सरेंडर
बता दें कि, सपा प्रत्याशी नाहिद हसन  (Nahid Hassan) ने गैंगेस्टर के मुकदमें में कोर्ट में सरेंडर गए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने नाहिद हसन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पहली लिस्ट में जारी किया था नाम
बता दें कि, सपा और रालोद गठबंधन ने दो ​दिन पहले अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। इसमें कैराना विधानसभा से नाहिद हसन को अपना उम्मीदवार बनाया था। नाहिस हसन पर कई मुकदमें दर्ज हैं। इसको लेकर भाजपा सपा पर हमलावार हो गई थी।

 

पढ़ें :- BJP New National President : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तकनीक नहीं, तपष्या से बना नेता चुने, RSS के बयान से भगवा दल में मची खलबली

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...