उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो चरणों के लिए मतदान हो चुके हैं। अब तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा के लिए मतदान होंगे। पहला और दूसरा चरण समाप्त होने के बाद पार्टियों ने अपने अपने दावे शुरू कर दिए हैं। हालांकि, इसके परिणाम दस मार्च को आएंगे। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो चरणों के लिए मतदान हो चुके हैं। अब तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा के लिए मतदान होंगे। पहला और दूसरा चरण समाप्त होने के बाद पार्टियों ने अपने अपने दावे शुरू कर दिए हैं। हालांकि, इसके परिणाम दस मार्च को आएंगे। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बड़ा दावा किया है।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में समाजवादी पार्टी को 58 में से 37 सीटें मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ये मेरा अनुमान है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि यूपी में जाट, दलित, ब्राह्मण भाजपा के खिलाफ एकजुट हैं। साथ ही कहा कि यूपी एक बड़ा राज्य है। यहां के नतीजे पूरे देश में नया संदेश देगी।
बता दें कि, बीते दिनों ममता बनर्जी यूपी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मेरी इच्छा है कि अखिलेश यादव जीत जाएं। गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में भाजपा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद से ही देश भर में ममता बनर्जी खुद को विपक्ष के एक चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश में जुटी हैं।