1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: मायावती बोलीं-ब्राह्मण समाज भी मानता है उनका सम्मान BSP सरकार में ही सुरक्षित है

UP Election 2022: मायावती बोलीं-ब्राह्मण समाज भी मानता है उनका सम्मान BSP सरकार में ही सुरक्षित है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभाा चुनाव 2022 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए बड़ा दाव चल रही है। ब्राह्मण सम्मेलन के जरिए बसपा उन्हें अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रही है। यूपी में चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन के पहले चरण का आज समापन हुआ। इस मौके पर BSP सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

उन्होंने कहा कि प्रदेश में BSP द्वारा चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन को अपार सफलता मिली है। मायावती ((Mayawati)) ने कहा कि ब्राह्मण समाज भी मानता है कि उनका सम्मान बसपा सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बसपा ने न तो कभी हवाहवाई वादे किए और न ही किसी समुदाय को प्रलोभन दिया है। हमने हमेशा ही सभी समुदायों के विकास व कल्याण के लिए काम किया है।

बसपा ने कभी भी किसी से भेदभाव की राजनीति नहीं की है। हम प्रबुद्घ वर्ग की मदद से बसपा की सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2007 की तरह अगर सत्ता में वापसी किए तो ब्राह्मणों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखेंगे। उन्होंने का कि ब्राह्मण समाज भी ये मानता है कि भाजपा सरकार से ज्यादा बसपा सरकार में वो सुरक्षित थे।

बता दें कि, ब्राह्मण सम्मेलन के जरिए ही बसपा ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया है। लखनऊ में आयोजित समापन सम्मेलन में सभी 75 जिलों के सम्मेलन कोऑर्डिनेटरों को उनकी टीम के साथ बुलाया गया है। ये सम्मेलन चरण वार सभी जिलों में आयोजित किए गए हैं। 23 जुलाई से शुरू हुए इस चरण का 45 दिन बाद समापन हो रहा है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...