उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। बुधवार को लखनऊ मंडल के सभी जिलों के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने कांशीराम स्मृति उपवन में जनसभा को संबोधित किया।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। बुधवार को लखनऊ मंडल के सभी जिलों के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने कांशीराम स्मृति उपवन में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले दो चरण के परिणाम काफी चौंकाने वाले आ रहे हैं और एक बार फिर से बसपा की सरकार बनने जा रही है। पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर मायावती ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण के बिल को फाड़ दिया था।
सपा और भाजपा को रोकना होगा
मायावती ने कहा कि सत्ता में आने से सपा और आरएसएस पर काम करने वाली भजपा को सत्ता में आने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा की सरकार में दलित—पिछड़ों के विरोध में कार्य किया है। इनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया। सपा की सरकार में तो गुंडागर्दी चरम पर रही।
दलित विरोधी है कांग्रेस
इस दौरान मायावती ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, लंबे समय तक रही कांग्रेस सरकार घोर जातिवादी रही और दलित विरोधी रही। बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया।