1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह, अखिलेश बोले-400 सीटें जीतकर बनायेंगे सरकार

UP Election 2022: सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह, अखिलेश बोले-400 सीटें जीतकर बनायेंगे सरकार

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) फिर से सत्ता में वापसी के दावे कर रहे हैं। उनका कहना है कि 2022 के चुनाव में जनता BJP को हटा देगी। साथ ही उनका दावा ​है कि सपा 400 सीटें जीतकर सरकार बनायेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ये दावा गुरुवार को जनक्रांति यात्रा के समापन के दौरान किया। उन्‍होंने कहा कि इसलिए समाजवादियों ने इस बार 400 पार का नारा चुना है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अचानक कार्यालय पहुंचने से उत्साहित अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने BJP सरकार पर हमला बोला।

उन्‍होंने कहा कि किसान की आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई। भाजपा (BJP) से जनता त्रस्त है। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सिलेंडर महंगा हो गया है। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया है। बता दें कि, काफी दिनों बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचे। इस दौरान वे अपने पुराने रंग में दिखे।

सफेद कुर्ता-धोती और सिर पर लाल टोपी, कार्यकर्ताओं ने वर्षों बाद अपने नेता को इस तरह देखा तो उत्‍साह से भर गए। मुलायम सिंह ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...