1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का फ्लाइट में हुआ आमना-सामना, जानिए क्या हुई बातचीत

UP Election 2022: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का फ्लाइट में हुआ आमना-सामना, जानिए क्या हुई बातचीत

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के करीब आते ही प्रदेश की राजनीति का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। यहां पर एक दूसरे पर हमले शुरू हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की एक साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

बताया जा रहा है कि ये तस्वीर दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट की है, जिसमें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रियंका गांधी आमने सामने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अखिलेश और प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मिनट बातचीत भी हुई। दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे।

यहां उन्हें सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही अखिलेश (Akhilesh Yadav) लखनऊ वापस लौट रहे थे। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी लखनऊ आ रही थीं। प्रियंका कल बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। गौरतलब है कि, यूपी की कामन संभालने के बाद प्रियंका गांधी अक्सर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी पर भी निशाना साधती रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...