1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने मोदी और योगी सरकार को घेरा, कहा-ये लोग मंच से करते हैं झूठे वादे

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने मोदी और योगी सरकार को घेरा, कहा-ये लोग मंच से करते हैं झूठे वादे

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस (Congress) प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में पार्टी नेता मेहनत करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को बुंदेलखंड (Bundelkhand) के महोबा (Mahoba) में कांग्रेस (Congress) की प्रतिज्ञा रैली का आयोजन किया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस (Congress) प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में पार्टी नेता मेहनत करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को बुंदेलखंड (Bundelkhand) के महोबा (Mahoba) में कांग्रेस (Congress) की प्रतिज्ञा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बुंदेलखंड की समस्या को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की।

पढ़ें :- UP News : बीजेपी ने 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और सभी 6 क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री करोड़ों के जहाज से घूम सकते हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस ने सपा (SP) और बसपा (BSP) को भी घेरा। BJP पर हमला करते हुए प्रियंका नेक हा कि इनकी नीयत साफ नहीं है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी मंच से झूठे वादे करते हैं। देश के युवाओं को आज रोजगार नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वो परेशान हैं। महंगाई से आम जनता परेशान है। प्रदेश में अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है।

महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस (Congress) की सरकार आई तो किसानों का पूजा कर्ज माफ होगा। साथ ही कोरोना संकट के दौरान बिजली बिल न जमा करने वालों का बिजली बिल माफ किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। कांग्रेस वीरांगना झलकारी बाई ने नाम से हर जिले में विद्यालय बनवाएगी। कोई भी बीमारी होने पर 10 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।

पढ़ें :- कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, प्रधानमंत्री की तरफ दौड़ता आया युवक, पुलिस ने पकड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...