1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : राहुल का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बोले- प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी का खोखला शब्द नहीं, हम दिलाएंगे आपको रोजगार

UP Election 2022 : राहुल का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बोले- प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी का खोखला शब्द नहीं, हम दिलाएंगे आपको रोजगार

UP Election 2022 : नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए यूपी के युवाओं के लिए 'भर्ती विधान ' शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है। इसमें उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 : नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए यूपी के युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान ‘ शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है। इसमें उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी राज में 16 लाख युवाओं से खोया रोजगार। उन्होंने कहा​ कि हर घंट 800 से अधिक लोग खो रहे हैं रोजगार।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी की सोच ये है कि यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए खोखले शब्द नहीं, किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है।उन्होंने कहा कि हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है। 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। आज भाजपा के ही लोग कह रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

राहुल गांधी ने कहा कि यूपी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में केंद्रीय भूमिका में था। आज देश प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती। आपने 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा कर दी तो यह बुरा है। कांग्रेस के समय देश की या प्रदेशों की जैसी आर्थिक हालत रही, उसे दूसरी पार्टियों के कार्यकाल से तुलना कीजिए। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा बेहतर रहा है। हम उस बे​हतरी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा​ कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, उसका कारण है नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन। कांग्रेस ऐसे काम कभी नहीं कर सकती। भाजपा का मकसद इस देश में एकाधिकार लाने का है जहां सारे छोटे व्यवसायों की कमर तोड़कर चार छ: पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया जाए। कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी। छोटे छोटे व्यवसाय यूपी की शक्ति हैं, हम उन्हें पुन​र्जीवित करना चाहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...