1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : संजय निषाद का विवादित बोल वायरल , न्याय के लिए जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवा दूंगा

UP Election 2022 : संजय निषाद का विवादित बोल वायरल , न्याय के लिए जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवा दूंगा

निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) बलहा विधानसभा (Balha Assembly) में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता को लुभाने के लिए विवादित बयान (Controversial Speech) दिया है। संजय निषाद (Sanjay Nishad)  ने कहा कि हम मोदी से बात करते हैं। अमित शाह (Amit Shah) से बात करते हैं। योगी से बात करते हैं और अगर जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवा कर आपको न्याय दिलाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बहराइच। निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) बलहा विधानसभा (Balha Assembly) में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता को लुभाने के लिए विवादित बयान (Controversial Speech) दिया है। संजय निषाद (Sanjay Nishad)  ने कहा कि हम मोदी से बात करते हैं। अमित शाह (Amit Shah) से बात करते हैं। योगी से बात करते हैं और अगर जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवा कर आपको न्याय दिलाएंगे।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

बलहा विधानसभा (Balha Assembly) में भाजपा की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आप को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो थाना (Police Station) फुंकवाकर न्याय दिलाएंगे। ये बातें सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल तो गूंज गया, लेकिन बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चारों ओर चर्चाएं शुरू हो गईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...